प्रेक्ष अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक, शैक्षणिक, परमार्थ एवं मानवतावादी कार्य करने वाली गैर-लाभकारी संस्था है। यह संस्था हर एक व्यक्ति को सबल बनाकर समाज को सुदृढ़ बनाने की जिम्मेदारी निभा रही है। इस संस्था का मुख्यालय भारत में राजस्थान के लाडनूं शहर में जैन विश्व भारती में स्थित है। इस संस्था के कार्यक्रमों का आयोजन आचार्य महाश्रमण के नेतृत्व में किया जाता है। इस संस्था की स्थापना का उद्देश्य दुनिया भर में प्रेक्षध्यान की वैज्ञानिक तकनीक का प्रचार-प्रसार करना है तथा विश्व के कोने-कोने तक अपनी पहुंच बनानी है। लोगों को तनाव, हिंसक प्रवत्ति एवं अवसाद से मुक्ति दिलाने की दिशा में यह संस्था अनेक शिविर और कार्यशालाओं का भी आयोजन करती है। 

ऐसा कहा जाता है कि प्रेक्षध्यान से न केवल आध्यात्मिक सुख प्राप्त होता है अपितु उपचार एवं उचित स्वास्थ्य प्रदान करने की दिशा में लाभकारी सिद्ध होता है। इसका मुख्य उद्देश्य सकारात्मक दृष्टिकोण का पोषण करना एवं व्यवहार में बदलाव लाना है। यह तकनीक प्राचीन दर्शन के ज्ञान से ली गई है किंतु यह आधुनिक वैज्ञानिक सिद्धांतों पर भी आधारित है। 

अन्य आकर्षण