भारतीय उपमहाद्वीप के पूर्वी तट पर स्थित ओडिशा राज्य में पर्यटन के अनेक चमत्कारी स्थल हैं। यह परम्परागत रूप से सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में प्रसिद्ध किन्तु बाद में यह देश में यात्रा एवं पर्यटन क्षेत्र सहित सभी क्षेत्रों में तीव्र गति से प्रगति करने वाले सुन्दर राज्यों में से एक बन गया है।

ओडिशा में अनेक ऐसे अद्वितीय स्थल हैं जो राज्य में पर्यटकों की सभी इच्छाओं की पूर्ति के लिए पर्याप्त हैं। यहाँ पर अद्भुत मन्दिरों तथा स्मारकों सहित मन्दिरों के निर्माण का विविध इतिहास हैए 480 किमी लम्बा समुद्री तट हैए 35ः भाग पर गहन और घने वन हैंए बौद्ध विहार हैंए 62 जनजातियाँ हैंए ओडिशी का भव्य शास्त्रीय नृत्य हैए एशिया की खारे पानी की सबसे बड़ी झील चिल्का हैए भितरकनिका के विशाल मैंग्रोव वन एवं अन्य अनेक चीजें हैं।

योजनाए कार्यक्रमए नीति तथा समन्वयन के क्रियान्वन हेतु पर्यटन विभाग सबसे शीर्ष संस्था है जो इस राज्य में पर्यटन के प्रोत्साहन तथा विकास हेतु केन्द्र तथा राज्य सरकारों एवं निजी क्षेत्र जैसे विभिन्न सम्बद्ध विभागों का समन्वयन करता है।

इस विभाग का नेतृत्व राज्य के मन्त्रीए पर्यटन एवं संस्कृति ;स्वतन्त्र प्रभारद्ध किया जाता है और इस विभाग का प्रशासनिक प्रमुख पर्यटन सचिव होता है। पर्यटन विभागध्निदेशालय का प्रमुख निदेशक एवं अतिरिक्त सचिव होता है जिसके मिश्रित कार्य होता है। इस विभाग में 33 फील्ड ऑफिसरए 6 पर्यटन सूचना काउंटर हैं। राज्य के बाहर कार्यरत कार्यालय पर्यटन प्रोत्साहन तथा विपणन हेतु प्राथमिक रूप से परकोटे के रूप में कार्य करते हैं और राज्य के भीतर के कार्यालय सूचना प्रदान करता हैए पर्यटन की सुविधा प्रदान करते हैं और समग्र पर्यटन अवसंरचनाए प्रोत्साहन तथा प्रचार की निगरानी रखते हैं।

पर्यटन विभाग का प्रमुख उद्देश्य राज्य में पर्यटकों को आकर्षित करनाए उनके ठहरने की अवधि में विस्तार करनाए घरेलू तथा अन्तर्राष्ट्रीय बाजारों में ओडिशा को अग्रणी पर्यटन स्थलों में से एक के रूप प्रोत्साहित करना तथा अवस्थित करना है। उपर्युक्त लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पर्यटन विभाग ने एक बहुआयामी नीति बनाई है.राज्य के भीतर पर्यटन अवसंरचना तथा गन्तव्य स्थलों का सृजनए राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन मेलों तथा प्रदर्शनियों में भाग लेनाए राज्य में अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य में विशिष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना।