गोविंद देवजी मंदिर सिटी पैलेस परिसर में स्थित है तथा यह भगवान कृष्ण एवं देवी राधा को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि इनकी प्रतिमाएं जयपुर के संस्थापक राजा स्वाई जय सिंह द्वितीय द्वारा वृंदावन से लाई गई थीं। पौराणिक कथा के अनुसार, गोविंद देवजी राजा स्वाई जय सिंह के सपने में आए और कहा कि उनकी प्रतिमा वृंदावन से जयपुर लाई जाए। भगवान की इच्छा अनुसार राजा ने ऐसा ही किया। हालांकि, राजा की मौत के पश्चात् इस मंदिर का निर्माण राजा मानसिंह ने 1890 में किया था। 

आरती एवं भोग जैसे अनुष्ठानों के समय गोविंद देवजी की प्रतिमा मंदिर से बाहर निकाली जाती है। भोग के दौरान चांदी की थाली में मिठाई वितरण की जाती है। जन्माष्टमी के समय इस मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है।

अन्य आकर्षण