जब आप मुंबई में हैं तो सप्ताहांत के लिए भारत के सबसे छोटे और सबसे अनूठे हिल स्टेशन माथेरान जा सकते हैं। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के कर्जत तहसील के सबसे ठंढे स्थानों में से एक, यह पश्चिमी घाट की पर्वत श्रृंखलाओं में स्थित है। माथेरान का शाब्दिक अर्थ है- 'चोटी पर जंगल' या वुडलैंड ओवरहेड, लगभग 800 मीटर की ऊंची पहाड़ी पर स्थित यह अपने नाम की सार्थकता सिद्ध करता है। माथेरान के बारे में दिलचस्प बात यह है कि यहां वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस स्थान पर छुट्टियां मनाने वाला व्यक्ति शोरगुल की गैर-मौजूदगी में शांत वातावरण में बड़ा सुकून पाता है। प्रमुख शहरों से निकट होने के कारण इसे घूमने के लिए अधिक व्यवहारिक विकल्प माना जाता है। यह मुंबई से लगभग 90 किमी, पुणे से 120 किमी और सूरत से लगभग 320 किमी की दूरी पर है। पहाड़ियों के इस हिस्से की खोज वर्ष 1850 में ठाणे के तत्कालीन ब्रिटिश कलेक्टर ह्यूज मालेट ने की थी।
माथेरान के पास कलावंतिन दुर्ग या किला दिन में एक आदर्श ट्रेक विकल्प है। 2000 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित इस किले को देखकर आप खुद को भूल जायेंगे। इस प्राचीन संरचना का सबसे महत्वपूर्ण पहलू पत्थरों को काटकर बनाई गई चोटी तक पहुंचने वाली सीढ़ियां है। शिखर से दिखते विहंगम दृश्य इसकी ऊंचाई की विश्वसनीयता सिद्ध कर देते हैं।

अन्य आकर्षण