अरब सागर के विशाल समुद्री विस्तार में महाराष्ट्र की तटरेखा पर स्थित मुंबई में अनेक सुंदर समुद्री तट हैं। लोग अपने व्यस्त कार्यक्रम में से कुछ समय निकालकर इन तटों पर बैठना पसंद करते हैं। नारियल का पानी पीते पीते सूर्यास्त के समय समुद्र की लहरों को टकटकी लगाकर देखना मन को सुकून देता है। जुहू और चौपाटी समुद्र तट अधिक लोकप्रिय हैं। मुंबई के पश्चिमी उपनगर में स्थित 19वीं शताब्दी के सल्केट द्वीप के तट पर रेत की एक संकीर्ण पट्टी जुहू आज शहर के सबसे कुलीन उपनगरों में से एक है। जुहू आने वाले पर्यटक न केवल समुद्र तट के लिए आते हैं, बल्कि कई फिल्मी सितारों के बंगलों को भी देखने आते हैं। चौपाटी तट अधिक भीड़-भाड़ वाला इलाका है। यहां चाट (दिलकश नमकीन), भेलपुरी (फूला हुआ चावल, तीखी इमली की चटनी और सब्जियों से बना नाश्ता), पाव भाजी (एक गाढ़ी सब्जी करी के साथ सॉफ्ट ब्रेड रोल), कुल्फी (जमे हुए मिष्ठान) और आइसक्रीम जैसी मनोरम स्ट्रीट स्नैक्स बेचने वाली दुकानों की पंक्ति लगी हुई हैं। अपनी साफ और सीपों से भरी रेतों वाला अक्सा बीच मुंबई से लगभग एक घंटे की ड्राइव पर है। यह जुहू चौपाटी की तुलना में ज्यादा शांत और बेहतर विकल्प है। बेकाबू भीड़ से दूर, यह समुद्र तट सप्ताहांत (वीकेंड) या फिर एक दिन की आउटिंग के काफी उपयुक्त है।

अन्य आकर्षण