नालंदा के सबसे अधिक लुभावने मीठे कुछ व्यंजनों में खाजा, ठेकुआ, तिलकुट, पेड़किया, लाई और अनरसा शामिल हैं।

खाजा एक कुरकुरा और स्तरित पकवान है जो चीनी की चाशनी में डूबा कर बनाया जाता है। इसे ज्यादातर त्योहारों और विशेष अवसरों के दौरान खाया जाता है। नालंदा में, खाजा की विभिन्न किस्में जैसे चंदशाही, गोल, पल्वीदार और गांधी टोपा उपलब्ध होंगी। यूं तो आयताकार आकार का खाजा ही सबसे लोकप्रिय है।

ठेकुआ एक अन्य लोकप्रिय स्नैक है जो गेहूं के आटे और गुड़ में मिलाकर बनाया जाता है, फिर उसे ढाला जाता है और गहरा तला जाता है। तिलकुट में तिल को कूट कर और उसे गुड़ या चीनी के साथ मिलाकर बनाया जाता है।

पेड़किया लोकप्रिय गुजिया का बिहारी संस्करण है। यह आटे में सूजी, खोवा या कसा हुआ नारियल भरकर बनाया जाता है जिसे बाद में मक्खन से बने घी में गहरा तला जाता है। पेड़किया ज्यादातर तीज त्योहार के दौरान बिहार में खाया जाता है। लाई एक मिठाई है जिसे गुड़ की चाशनी में चूड़े के गोले को डुबो कर बनाया जाता है और ज्यादातर घरों में ही बनाया जाता है।

अनरसा चावल के आटे और गुड़ का उपयोग करके बनाया जाता है, जिसे ढालकर तिल में लेपित किया जाता है। फिर इसे तब तक पकाया जाता है, जब तक ये लाल नही हो जाता।

अन्य आकर्षण