कावेरी नदी के तट पर बसा यह शहर तंजावुर के बाहरी इलाके में स्थित है। यहां का मुख्य आकर्षण पंचनाथेश्वर मंदिर है, जो भगवान शिव को समर्पित है। हरे-भरे धान के खेतों और पेड़ों से घिरे होने के करण इस मंदिर का वातावरण बहुत ही शांत है। ऐसा माना जाता है कि भक्तगण यहां आकर अगर कावेरी नदी में डुबकी लगाएं तो सारे पापों से छुटकारा पाया जा सकता है। यहां का एक अन्य आकर्षण थिरुवयारु मंदिर है, जो सप्त सतनाम नामक सात मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान शिव के वाहन नंदी (बैल देवता) की शादी से जुड़ा हुआ है।  

 थिरुवयारु को उस स्थान के रूप में मान्यता प्राप्त है, जहां कर्नाटक संगीत के संगीतकार और संगीत त्रिमूर्ति के सदस्य, संत त्यागराज रहते थे और यहीं उन्होंने समाधि ली थी। मंदिर में जाने का सबसे अच्छा समय संत त्यागराज के जन्मदिन का उपलक्ष्य है, जिसमें हर जनवरी के दौरान एक संगीत समारोह आयोजित किया जाता है।   

अन्य आकर्षण