शिमला एक ऐसा शहर हैए जो अपने आधुनिक सौंदर्य और बीते जमाने के औपनिवेशिक आकर्षण को एक साथ बनाए हुए है। इस शहर में मौजूद 12.किलोमीटर लंबे श्रिजश् को इसका हृदय माना जाता है। हिमाचल प्रदेश में स्थित शिमला शहरए भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। यहां सात ऊंची.ऊंची पहाड़ियां हैए जिस कारण शिमला देवदारए सनोबर और रोडोडेन्ड्रान वनों की चादर से ढका प्रतीत होता है। सर्दियों के समय बर्फ की चादर ओढ़े इस शहर का प्राकृतिक सौंदर्य देखतेे ही बनता है।

स्कीइंगए ट्रेकिंगए पैराग्लाइडिंग और आइस स्केटिंग जैसे रोमांचकारी और धड़कनों को तेज़ करने वाले खेलों का आनंद लेने के लिए यह एक उपयुक्त स्थान है। शिमला में देश का सबसे पुराना गोल्फ कोर्स हैए जहां पर्यटक इस शहर के विलक्षण सौंदर्य या इन खेलों का लुत्फ उठा सकते हैं। इस शहर का सौष्ठव और शोभा अभी भी वैसी ही बनी हुई हैए जैसी ब्रिटिश काल में थी। ब्रिटिश इंडिया के काल में यह शहर देश की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी। यहां कतारों में औपनिवेशिक काल के बंगले अभी भी मौजूद हैंए जिसको बाद में भारत के प्रेसिडेंट के औपचारिक निवास स्थान के लिए जाना जाना गया।

कहा जाता है कि इस शहर के सुहावनेे मौसम के कारण कई यूरोपीय और ब्रिटिश पर्यटक शिमला आते थे और गर्मी से बचने के लिए उन्होंने अपने आवास यहां बना लिए। लगभग दो दशकों मेंए शिमला में पर्यटन इतना बढ़ गया कि इसे ब्रिटिश इंडिया की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर दिया गया। वाइस रीगल सेंटर के रूप में इसके महत्व के कारणए शिमला ब्रिटिश साम्राज्य का केंद्र बिंदु बन गया। राज्य.संबंधी जनादेश के कारणए इस शहर में होने वाली पार्टियांए यहां के बॉलरूमए जिमखाना और उत्सव आदि लोकप्रिय हो गए। इस शहर का आकर्षण ही इतना है कि फिल्म निर्माता भी इस सुंदर शहर की प्राकृतिक सुंदरता में फिल्म बनानेे यहां अक्सर आते रहते हैं।