समुद्र तल से करीब 5,413 फुट की ऊंचाई पर एक टीले पर स्थित देओलो हिल कलिम्पोंग की सबसे ऊंची जगह है। यहां से पूरे पहाड़ी इलाके का विहंगम दृश्य देखा जा सकता है। देओलो हिल कलिम्पोंग के उत्तर-पूर्व में स्थित है और यहां से रैली घाटी और तीस्ता नदी के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। यहां पैराग्लाइडिंग जैसे रोमांचक खेलों की भी सुविधा है जिसके चलते यह जगह रोमांच पसंद करने वाले सैलानियों को भी काफी आकर्षित करती है। पर्यटन विभाग ने इस पहाड़ी की तलहटी में आठ एकड़ का एक हरा-भरा बाग विकसित किया है जिसमें बड़ी तादाद में खूबसूरत फूल हैं जिन्हें देख कर आंखों को बहुत आनंद मिलता है। यहां पास ही एक छोटी सा रेस्टोरेंट है जो यहां आने वाले पर्यटकों को लजीज स्नैक्स उपलब्ध कराता है। देओलो हिल को देखने के लिए देश भर से सैलानी आते हैं और प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से देखने की इच्छा रखने वालों के बीच यह जगह काफी लोकप्रिय है। पहाड़ी के ऊपर से कंचनजंगा की चोटी को निहारने का अद्भुत आनंद भी यहां से लिया जा सकता है।

अन्य आकर्षण