घने देवदार के जंगलों से घिरा यह ऐतिहासिक स्थल कभी अंग्रेजों के खेल का मैदान हुआ करता था जहां वे क्रिकेट, पोलो मैच, फैंसी फेयर्स, डॉग शोज़ और अन्य सांस्कृतिक उत्सवों का आयोजन करते थे। आज ये मैदान शिमला का क्रीड़ास्थल और पर्यटकों के पिकनिक स्पाट के लिए मुख्य पर्यटन स्थल भी है। इस विस्तृत मैदान में इंडियन आर्मी का हेलिपैड, गोल्फ कोर्स, मंदिर और संग्रहालय है। मैदान में परेड, सैन्य गतिविधियां, उत्सव और दशहरा समारोह का भी आयोजन होता है। पर्यटक इस मैदान से शिमला और इसके आसपास का सुंदर दृश्य देख सकते हैं और यहां यादगार समय बिता सकते हैं।

अन्य आकर्षण