वड़ा

एक दक्षिण भारतीय स्वादिष्ट नाश्ता वड़ाए अलग.अलग दालों जैसे कि छोलेए हरे चनेए काले चनेए अरहरए आलू और साबूदाने से बनाया जाता हैै। गहरे तले हुए स्वादिष्ट वड़े को सांभरए टमाटर और नारियल की चटनी के साथ परोसा जाता है। कभी.कभीए नारियल के बुरादों और मूंगफली को भी आटे में मिलाया जाता है।

वड़ा

सांभर

परंपरागत रूप से चावल के साथ परोसा जाने वाला सांभर मौसमी सब्जीए दाल और इमली से बनाया जाता है। यह तीखा स्वादिष्ट खाद्यए दक्षिण भारतीय व्यंजनों में प्रधान है। इसे इडलीए डोसा और वड़ा के साथ परोसा जाता है। आमतौर पर सांभर में लौकी या सहजन की फली का प्रयोग किया जाता है। हालांकिए बैंगनए खीराए भिंडीए शकरकंदए प्याज और टमाटर जैसी अन्य सब्जियां भी डाली जाती हैं।

सांभर

उथप्पम

दाल और चावल के आटे को एक सपाट तवे पर फैलाकर ताज़ी सब्जियों के साथ पकाकर उत्तपम बनाया जाता है। इसका असली स्वाद सांभर या नारियल की चटनी के साथ आता है। उत्तपम डोसा से इस मायने में अलग है कि यह ज्यादा मोटा और छोटा होता हैए और इसमें अधिक घोल का प्रयोग होता है। यह फूला हुआ और खुशबूदार होता है। तवे पर ही लाल मिर्च पेस्ट और घी इसमें मिला दिया जाता है।

उथप्पम

कांचीपुरम इडली

कांचीपुरम में चावल या सूजी ;सूजीद्ध से बनी इडली का स्वादए सांभर और नारियल की चटनी के साथ सबसे अच्छा लगता है। इडली को अधिक रंग.बिरंगी और स्वादिष्ट बनाने के लिएए इसमें विभिन्न मसालों और सब्जियों को मिलाया जाता है। गर्म इडली के ऊपर घी डाला जाता है ताकि वह इतनी नरम हो जाए कि मुंह में डालते ही घुल जाए और उसका पूरा स्वाद आपको मिलने लगे।

कांचीपुरम इडली

डोसा

चावल और उड़द दाल के खमीर युक्त घोल से बना डोसाए भारत में सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक हैए जिसे पारंपरिक रूप से सांभरए आलू और चटनी के साथ परोसा जाता है। अब नये.नये तरीकों से बना डोसा सैकड़ों किस्मों में आता हैए जिसमें अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यंजनों के तत्व शामिल हैं।

डोसा