जम्मू से 28 किमी दूर हिमालय की तलहटी में अखनूर नामक सुन्दर शहर स्थित है। यहाँ प्राचीन कलाकृतियाँ हैं जो सिन्धु घाटी सभ्यता से सम्बन्धित हैं। इस शहर के आकर्षण का केन्द्र चेनाब नदी के तट पर स्थित गुरुद्वारा है। यहाँ चेनाब के तट पर आकर्षक पार्क से युक्त परशुराम का मन्दिर है जो शाम के समय मोती की तरह चमकता है और रात में परीलोक की तरह दिखाई देता है।मई में यहाँ परशुराम जयन्ती का वार्षिकोत्सव मनाया जाता है जिसे आप इस माह में अपने भ्रमण के दौरान देख सकते हैं। यहाँ एक शिवलिंग भी है जिसके विषय में धारणा है कि इसका निर्माण पाण्डवों ने किया था और साथ ही पाण्डव गुफा में भगवान कृष्ण की निशानियाँ भी हैं। अखनूर के निकट अम्बारा नामक एक बौद्ध मठ है जो लगभग पहली शताब्दी तथा सातवीं शताब्दी के बीच निर्मित किया गया था। धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थान होने के साथ साथ यह छुट्टियाँ बिताने के लिए भी आदर्श स्थान है।

अन्य आकर्षण