कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आप काम और आनंद का एक साथ मजा ले सकते हैं। इस शहर में आपको वे सभी सुख सुविधाएं मिल जाएंगी जो एक महानगर वासी को चाहिए, साल भर सुखद मौसम, हलचल भरे बाजा़र, और खानपान की उत्तम व्यवस्था और भी बहुत कुछ। कभी यह रिटायरमेंट के बाद सुकून की जिंदगी की तलाश कर रहे वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक आदर्श शहर के रूप में प्रसिद्ध था। आज यह भारत के सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में लोकप्रिय है, जो देश भर के युवा टेक्नोक्रेट्स को अपनी तरफ आकर्षित करता है। हरे-भरे पार्क और सुंदर बाग़, आर्ट गैलेरी, पब और रेस्तरां से जैसे इस शहर को एक विशिष्ट ऊर्जा मिलती है। ब्रिटिश युग के एक शांत छावनी क्षेत्र से आधुनिक कॉस्मोपॉलिटन सिटी बनने तक, बेंगलुरु की एक दिलचस्प यात्रा रही है।बेंगलुरु खरीददारी के लिए एक आदर्श जगह है, जहां आप स्ट्रीट शॉपिंग से लेकर उच्च स्तरीय फुटकर बिक्री तक का आनंद ले सकते हैं। मैसूर की साड़ियां शहर की परंपरा को दर्शाती हैं, जो प्रीमियम गुणवत्ता वाले रेशम और चंदन की कलाकृतियों से बनती हैं, जिनका उपयोग घर की सजावट के लिए किया जा सकता है।शहर में बैंगलोर पैलेस, अटारा कचहरी (उच्च न्यायालय), सेंट मैरी बेसिलिका, टीपू पैलेस, इस्कॉन टेम्पल और बुल टेम्पल जैसे प्रमुख स्थल हैं। इस शहर को कई उपनाम से जाना जाता है, जैसे सिटी ऑफ़ गार्डन, भारत की सिलिकॉन वैली, पेंशनर्स पैराडाइज़, पब सिटी, आईटी सिटी, बीटी सिटी और पब सिटी। यह देश के दक्षिणी क्षेत्र में हिल स्टेशनों और तटीय शहरों की यात्रा करने के इच्छुक पर्यटकों के लिए आदर्श स्थल है।.