उथिरामुर के अनूठे शहर का मुख्य आकर्षण भगवान विष्णु को समर्पित प्राचीन वैकुंठ पेरुमल मंदिर है। दक्षिण भारत की द्रविड़ शैली की वास्तुकला का एक सुंदर उदाहरणए यह मंदिर लगभग आधा एकड़ क्षेत्र में फैला है।

यहां पर विष्णु की दिव्य संगिनी को आनंदवल्ली के रूप में पूजा जाता है। इसके गर्भगृह में भगवान विष्णु की मूर्ति हैए जिसके दोनों ओर श्रीदेवी और भूदेवी हैं। सभाकक्ष में कोई स्तंभ नहीं हैए उसकी छत केवल दीवारों पर टिकी है। मंदिर का सबसे अनूठा और प्रभावशाली पहलू यह है कि इसकी दीवारों परए 10वीं शताब्दी के शिलालेख पाए गए थेए जो कुशल राजनीतिक और प्रशासनिक कार्यप्रणाली के साथ ही चोलों की स्वशासन प्रणाली को दर्शाते हैं। अब इस मंदिर को एक धरोहर स्मारक घोषित कर दिया गया है। यह मंदिर अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित है।

अन्य आकर्षण