गोवा, ख़रीददारी के शौक़ीन लोगों के लिए स्वर्ग है। आप पणजी के मुख्य बाजार में गोवा के प्रसिद्ध काजू, पुर्तगाली हस्तशिल्प की वस्तुएं, मसाले, बेबिन्का और डोडाल जैसी मिठाइयां खरीद सकते हैं। आप पणजी और कालांगुट की मारियो मिरांडा गैलरी से स्मरणीय वस्तुएं पर कार्टूनी चित्रों को खरीदकर अपने घर ले जा सकते हैं। आप मपुसा की फ्राइडे मार्केट से स्थानीय अचार और गोआ में बने मिट्टी के बर्तनों को भी खरीद सकते हैं। वहीं अंजुना का कबाड़ी बाजार ऐसे युवा लोगों में लोकप्रिय है, जो बहुत ही कम मूल्यों पर सामान खरीदना चाहते हैं। अरपोरा में शनिवार की रात में बहुत भव्य बाजार लगता है। यहां आपको एक से एक लाजवाब खाद्य पदार्थ खाने को मिलेंगे। मिट्टी से बने उत्पाद, वस्त्र और दिखावटी गहने जैसी वस्तुएं कालंगुट मार्केट में आसानी से मिल जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ मैकी रात्रि बाजार, एक ऐसा मौसमी बाजार है, जो बहुत ही सस्ती कीमत में आपको स्थानीय खाद्य पदार्थों के साथ-साथ पर्यावरण अनुकूल उत्पाद और हस्तशिल्प के सामान भी उपलब्ध कराता है।

अन्य आकर्षण