भारत में हर तरह के पर्यटकों के लिए विभिन्न तरह के स्थलों की भरमार है, जहां हर तरह के अनुभव प्राप्त किए जा सकते हैं। यहाँ विश्व का सातवाँ आश्चर्य ताज महल है, कलात्मक महल और किले हैं जो सैकड़ों वर्ष पहले बनाए गए थे, और जो भारत के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति का बखान करने के लिए आज भी गर्व से सर उठाए खड़े हैं। यहाँ दूर दूर तक फैले हुए विस्तृत वन क्षेत्र भी हैं, जो वन जीवन का रोचक अनुभव समेटे हैं और पूरे देश की लंबाई और चौड़ाई में जगह जगह फैले अपने उद्यानों और संरक्षित वन प्रदेशों में उदात्त प्रकृति को अपनी पूरी संपूर्णता में दर्शाते हैं। 
इस देश को उत्तर दिशा से विश्व की सर्वोच्च पर्वतीय श्रृंखला ने घेर रखा है जिसमें सुंदर पर्वतीय दृश्य अपनी भव्यता के जादू से दर्शकों को बांध लेते हैं। यह देश रीति रिवाजों और धर्मों का देश है, और यहाँ अलग-अलग धर्मों और जातियों के लोगों के द्वारा तरह-तरह के धार्मिक क्रिया कलाप किए जाते हैं जो उनकी संस्कृति और उत्सव धर्मिता का दर्शन कराते हैं। 
एक पर्यटन स्थल के रूप में भारत एक मज़ेदार स्थान है जहां खोजने के लिए काफी कुछ है। इतने विभिन्नता भरे अनुभव आपको किसी और स्थान पर मिलने कठिन हैं।