क्या आप भारत की सर्वाधिक सम्मोहनकारी जलयात्राओं का आनन्द लेना चाहते हैं? जलीय जीवन तथा पक्षियों की प्रजातियों को देखने का एक सर्वोत्तम उपाय देश की नदियों तथा जलमार्गों की यात्रा करना है। पूर्वी भाग में गुवाहाटी की ब्रह्मपुत्र नदी तथा कोलकाता में गंगा नदी की विलासितापूर्ण यात्राएँ करने योग्य हैं। प्रकृति के साथ-साथ इन नगरों की अद्वितीय संस्कृतियों की झलक भी देखी जा सकती है। एक अन्य जल यात्रा केरल के अप्रवाही जल का भ्रमण करना है। यह यात्रा कोच्चि से प्रारम्भ करना उत्तम है जिसमें लैगून (खाड़ी) तथा यहाँ के पानी से भरे चैनलों का आनन्द उठाया जा सकता है। इस क्षेत्र की हाउसबोट अत्यन्त मनोहारी हैं जिसमें सेवा करने वाले कर्मचारी और अन्य सुविधाएँ हैं। परम्परागत भोजन, आयुर्वेदिक मसाज का आनन्द लीजिए और केरल की जल यात्रा से स्वयं को तरोताज़ा कीजिए।