विश्व के सात आश्चर्यों में शामिल आगरा का ताजमहल पर्यटन की दृष्टि से मनमोहक है। इसे नोबल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर ने "सनातनी कपोल का अश्रुबिन्दु" कहा है। प्रति वर्ष विश्व भर से हजारों पर्यटक इस अलौकिक संगमरमर की कृति देखने के लिए आते हैं, अनेक लोग इसे मनुष्य द्वारा निर्मित सर्वाधिक सुन्दर भवन मानते हैं।

दिल्ली के बीचोबीच स्थित भव्य लाल किला सुघड़ लाल बलुए पत्थर से बना है जो मुगलों की वास्तुकला का साक्षी है। विश्व की सर्वाधिक सुन्दर इमारतों में से एक यूनेस्को विश्व धरोहर की यह इमारत जो किला-ए-मुबारक के रूप में प्रसिद्ध है, महलों, मण्डपों तथा मस्जिदों से परिपूर्ण है।

दिल्ली सल्तनत के इतिहास जितना प्राचीन कुतुबमीनार ईंटों से निर्मित विश्व की सबसे ऊँची और शहर की गगनचुम्बी मीनार है। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में 73 फीट ऊँची पाँच मंजिली यह मीनार मध्यकालीन भारत के सर्वाधिक आकर्षक भवनों में से एक है।

स्वच्छ सुसज्जित लॉन से घिरा विशाल हुमायूँ का मकबरा एक आकर्षक स्मारक है जो भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे पहला निर्मित उद्यान का मकबरा है। मुगल वास्तुकला के समकक्ष यह शानदार मकबरा प्रेम तथा हसरत का अनन्त राग है। हुमायूँ की पहली पत्नी हाजी बेगम के द्वारा अपने पति की याद में निर्मित इस मकबरे में सम्राट तथा उसकी पत्नी दोनों की कब्र है और यह उनके सनातन प्रेम का प्रतीक है।