calendar icon Sun, May 31, 2020

‘देवभूमि’उत्तराखंड में पावन नदी गंगा के किनारे पर हिंदुओं का पर्व गंगा दशहरा भव्य तरीके से मनाया जाता है। गंगा नदी को स्वर्ग से धरती पर लाया गया था। बस, उसी की याद में हिंदू श्रद्धालुगण इस त्योहार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं। 

कैसे मनाते हैं यह पर्व?
श्रद्धालुगण गंगा नदी के किनारे पर जाते हैं और वहां पर बड़ी ही श्रद्धापूर्वक पवित्र नदी की आरती करते हैं। वे गंगा नदी के पावन जल में स्नान भी करते हैं। उनकी मान्यता है कि ऐसा करने से उनके सभी पाप धुल जाएंगे। प्रमुख रूप से यह त्योहार हरिद्वार में व्यापक स्तर पर मनाया जाता है।