सम्मोहक और निर्मल लखनावरम झील इस क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक है, जो 10,000 एकड़ के क्षेत्र में फैली है। यह झील हरे-भरे पहाड़ाें और घने जंगलों से घिरी है। इसमें तीन छोटे-छोटे द्वीप है, जो एक बेहद खूबसूरत झूला पुल से जुड़े हैं। पर्यटक इस पुल को पार कर सकते हैं और प्राचीन झील के साथ-साथ आसपास के मनोहर दृश्यों का भी आनंद उठा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, पर्यटक झील मे स्थित लघु द्वीपों का आनंद उठा सकते हैं, ज़मीन के लगभग 13 टुकड़े, स्थिर पानी की सतह पर तैर रहे हैं। प्रात:काल झील का भ्रमण करने का सर्वश्रेष्ठ समय होता है जब पानी की सतह पर पड़ने वाली सूर्य की किरणें इसे चमकदार बना देती हैं। इस झील का निर्माण 13वीं शताब्दी में काकतीय वंश के शासकों द्वारा किया गया था। झील और आसपास के सुरम्य और प्राकृतिक दृश्यों को निहारने का सर्वोत्तम तरीका नौका विहार है। तारों भरी रात में झील के किनारे कैंपिंग का मज़ा ही कुछ और है।

अन्य आकर्षण