सुरम्य पूर्वी घाट की जावधू हिल रेंज में कई दर्शनीय स्थल हैं, जिनमें से सबसे प्रमुख बीमनमादवु का शानदार झरना है। इसे भीमा झरना भी कहा जाता हैै। इसे देखने का सबसे अच्छा समय मानसून का समय है। इस समय इसका सौंदर्य शीर्ष पर होता है। ट्रेकिंग, हाइकिंग और कैंपिंग जैसी गतिविधियों में रुचि लेने वाले एडवेंचर-प्रेेेमियों को ये पड़ाडियां बहुत प्रिय हैं। पर्यटक कवलूर बेधशाला भी जा सकते हैं। यहां आम लोगों के लिए एक दूरबीन है। इस दूरबीन से आप आसमान को बड़ी स्पष्टता के देख सकते हैं। हालांकि, दूरबीन से देखने का समय केवल शनिवार शाम 7 बजे है। दूसरा आकर्षण प्राचीन कोमूत्तेरी कोलप्पन झील है, जो पहाड़ियों में सबसे बड़ा जलसंग्रह है। झील के चारों ओर सुंदर प्राकृतिक दृश्य हैं। यह झील बोटिंग और मछली पकड़ने जैसी मनोरंजक गतिविधियों के बहुत उपयुक्त है। इस झील के बीचों-बीच एक मानव-निर्मित द्वीप है, जो एक अद्भुत प्राकृतिक आवास स्थल है।

अन्य आकर्षण