तेजपुर से लगभग 153 किमी दूर स्थित बोमडिला शहर अरुणाचल प्रदेश के सर्वोत्तम पर्यटन स्थलों में से एक है। प्राकृतिक सौंदर्य देखने की चाहत रखने वालों के लिए पूर्वोत्तर के बोमडिला की समृद्ध संस्कृति, हिमाच्छादित हिमालय और हरे-भरे प्राकृतिक दृश्य इसे एक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल बनाते हैं। पश्चिमी कामेंग घाटी तथा बादलों से ढंका नेचिपुपास बोमडिला से अति-मनमोहक दिखता है।          

 बोमडिला अपने सुंदर सेब के बागों के लिए भी जाना जाता है जो बड़ी संख्या में सैलानियों को आकर्षित करता है। राज्य की सबसे ऊंची चोटी, कांगटे और गोरिचेन बोमडिला से साफ दिखाई देती हैं, जहां मुख्य रूप से मिजी, मोनपा, शेरडुकपेन, खवास और आका जनजातियां बसी हुई हैं। अन्य महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थानों में एथनोग्राफिक म्यूजियम और शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न शिल्प केंद्र शामिल हैं।  

अन्य आकर्षण