बटरफ्लाई संग्रहालय के नाम से भी जाना जाने वाला, वानखर एंटोमोलॉजिकल संग्रहालय निजी स्वामित्व में है और पुलिस बाज़ार से लगभग 2 किमी की दूरी पर है। पतंगों और तितलियों को समर्पित यह भारत का एकमात्र ज्ञात संग्रहालय है। बंगाली एंटोमोलॉजिस्ट डॉ. एस सरकार की बेटी श्रीमती वानखर, यह संग्रहालय चलाती हैं। वह विभिन्न देशों से नमूने एकत्र करती रहती हैं।संग्रहालय वर्ष 1930 के दशक में स्थापित किया गया था और यह तितलियों व पतंगों की 1600 प्रजातियों के साथ राइनोसॅरस बीटल (एक तरह का गुबरैला) का एक विशाल संग्रह समेटे हुए है। विभिन्न रंगों और पैटर्न के अन्य कठ-कीट भी यहां मिलते हैं। अपने प्रजनन कार्यक्रम की शुरुआत में यह संग्रहालय कभी दुर्लभ तितली और कीट प्रजातियों के संरक्षण में प्रमुख भूमिका निभाया करता था। इसके परिसर में कीड़ों के आवास और जीवनकाल की झलकियां व दृष्टि मिलती है।

अन्य आकर्षण