गंगा नदी की पूजा-अर्चना के लिए गंगा आरती जैसा अनुष्ठान किया जाता है जिसका शहर में भव्य रूप से आयोजन होता है। आरती में असंख्य लोग हिस्सा लेते हैं जो हर शाम को यहां पर होती है। आगंतुक परम सुख प्रदान करने वाले इस अनुष्ठान में सम्मिलित हो सकते हैं तथा आध्यात्मिक भावों से सराबोर हो सकते हैं। वे नदी पर तैरते सैकड़ों दीयों के सुंदर परिदृश्य का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। गंगा आरती देखने के लिए परमार्थ निकेतन आश्रम सबसे प्रसिद्ध गंतव्य है। इस आरती का आरंभ वैदिक पुजारी मंत्रोच्चारण तथा भजनों के साथ करते हैं। ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट गंगा आरती जो ‘महा आरती’ कहलाती है, के लिए प्रसिद्ध है। आरती के समय संपूर्ण घाट रोशनी से जगमगा उठता है।                         

अन्य आकर्षण