रामेश्वरम की ओर जाते हुए जब आप प्रसिद्ध पम्बन सेतु को पार करते हैं तो बीच में खूबसूरत मंडपम नामक एक छोटा शहर पड़ता है। पम्बन पुल को सन 1914 में ब्रिटिश शासकों ने बनवाया था और यह पुल भारत में समुद्र पर बने कुछ सबसे प्राचीनतम पुलों में से एक है। पम्बन द्वीप का मनमोहक नजारा इस इलाके का मुख्य आकर्षण है। मंडपम, अपने खूबसूरत और शांत समुद्री तटों तथा प्राकृतिक मूंगे की चट्टानों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप मंडपम बीच पार्क धूमने जा सकते हैं, जहां समुद्र के किनारे लगे आकर्षक फव्वारे, कृत्रिम स्टारफिश, मानव निर्मित मूंगा चट्टानों के बीच एक मजेदार बोट राइड का मजा ले सकते हैं। बीच पार्क में बच्चों के लिए कई मजेदार झूले भी लगाए गये हैं। यहां आने वाले सैलानी समुद्री जीवन का रोमांच और अधिक करीब से महसूस करने के लिए वन विभाग द्वारा संचालित शीशे के तल वाली नौका में सवारी का आनंद भी उठा सकते हैं, जिसके दौरान समुद्र के नीचे फैली मूंगे की प्राकृतिक चट्टानें स्पष्ट रूप से नजर आती हैं। 

अन्य आकर्षण