कोरई मैट

कई पर्यटकों को वैसे कोरई मैट को खरीदने का शौक होता है जो एक विशेष प्रकार के घास से बने होते हैं। अधिकांश छोटी दुकानें और स्थानीय बाजार, इन मैटों को बेचती हैं।

कोरई मैट

पर्यावरण अनुकूल हस्तशिल्प

पुदुचेरी बहुत इको फ्रेंडली है और यहां से विभिन्न उत्पाद जैसे जूट उत्पाद, टोकरी और प्राकृतिक सूखे फूलों से बने कला और शिल्प को आप खरीद सकते हैं। ये सभी खूबसूरती से और कलात्मक रूप से गढ़े गए होते हैं।

पर्यावरण अनुकूल हस्तशिल्प

पुदुचेरी बोम्मई

पुदुचेरी में खरीदारी करने के लिए कई तरह के हस्तशिल्प हैं, उनमे विशिष्ट है गुड़िया। टेराकोटा, पापिये माशे या प्लास्टर ऑफ पेरिस से बने इन गुड़ियों को, लोकप्रिय रूप से इन्हें पुदुचेरी बोम्मई कहा जाता है। इन्हें पूरे पुदुचेरी में विभिन्न हस्तकला एम्पोरिया में खरीदा जा सकता है।

पुदुचेरी बोम्मई

हस्तनिर्मित कागज

पुदुचेरी की यात्रा के दौरान, आपको निश्चित रूप से पर्यावरण के अनुकूल हस्तनिर्मित कागज को देखना चाहिए जो यहां काफी लोकप्रिय है। इसे आधी सदी से अधिक समय से, श्री अरबिंदो हैंडमेड पेपर फैक्ट्री द्वारा बनाया जा रहा है, और यह विभिन्न रंगों में आता है। इसके साथ आप अन्य स्टेशनरी की चीजें और गिफ्ट बॉक्स भी खरीद सकते हैं। एक और दिलचस्प विशेषता है, पेपर बनाने वाली फैक्ट्री का दौरा करना, जहां आप इसकी पूरी निर्माण प्रक्रिया और तकनीक पर एक करीबी नज़र डाल सकते हैं कि कैसे कपडे के लत्ते से कागज का उत्पादन होता है, और फिर कैसे इसे सिल्क स्क्रीन प्रिंटिंग और मार्बलिंग कर संसाधित किया जाता है। हस्तनिर्मित कागज से बने जिन चीजों की आप यहां खरीदारी कर सकते हैं, उनमें है, फोटो फ्रेम, लालटेन और लैंपशेड आदि।

हस्तनिर्मित कागज