पटना में गंगा नदी पर कई घाट है, जिसमें गांधी घाट सबसे लोकप्रिय है। इस घाट का नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता महात्मा गांधी के नाम पर रखा गया है। ऐसा माना जाता है कि यहां गांधीजी की अस्थियां विसर्जित की गई थी। प्रत्येक सप्ताहांत में शाम को इस घाट पर गंगा जी की आरती होती है। आरती के समय इस घाट पर लोगों की भीड़ लग जाती है। केसरी रंग के वस्त्र पहने पुजारी बड़ी श्रद्धा भाव से आरती करते हैं। हरिद्वार और वाराणसी की प्रसिद्ध गंगा आरती के समान ही, यहां भी आरती की शुरूआत शंख बजाने से की जाती है।

इस घाट पर पर्यटक नाव की सवारी का भी आनंद ले सकते हैं। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित एमवी गंगा विहार नामक रिवर क्रूज जहाज यहीं से चलता है। जहाज या किसी भी किराए की नाव से आरती को देखना अविस्मरणीय अनुभव है।

अन्य आकर्षण