नगरपालिका उद्यान

फूलों की लगभग 800 जीवंत और विविध प्रजातियों के साथ नगर निगम गार्डन, पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए प्राकृतिक वातावरण की प्रशंसा हेतु एक आदर्श ठौर है। कंपनी गार्डन्‍स के नाम से भी जाने जाने वाले इन उद्यानों में फव्वारे और एक छोटी कृत्रिम झील भी हैं, जहां आगंतुक नौका विहार कर सकते हैं। इस जगह की यात्रा करने का आदर्श समय मार्च से जून और सितंबर से नवंबर है।

नगरपालिका उद्यान

दि मॉल

मसूरी के दिल की धड़कन, दि मॉल रोड औपनिवेशिक इमारतों से अटी पड़ी है, जिनकी पृष्ठभूमि में है-सुरम्य दून घाटी। चहलपहल भरा एक शॉपिंग ठीहा। यहां आगंतुक स्‍मृति-चिह्न और विभिन्न हस्तनिर्मित उत्पाद खरीद सकते हैं। दि मॉल, स्केटिंग रिंक और पुरानी शैली के वीडियो गेम पार्लर जैसी मनोरंजन सुविधाएं भी प्रदान करता है। थका देने वाली खरीदारी के बाद, आगंतुक ऐसे अनेक रेस्तरांओं में अंगड़ाई ले सकते हैं, जो सड़क किनारे एक कतार में हैं और स्थानीय व्यंजनों की स्‍वादिष्‍ट पेशकश करते हैं।

दि मॉल

मसूरी झील

मानव निर्मित मसूरी झील मुख्य शहर से 6 किमी दूर स्थित है। दून घाटी का एक चित्ताकर्षक दृश्य प्रस्तुत करते हुए, झील का सुखद पर्यावरण इसे एक शानदार पिकनिक स्थल बनाता है। पर्यटक झील में नौका विहार गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं और यात्रा करने का आदर्श समय मानसून के दौरान है।

मसूरी झील

केम्प्टी फॉल

4,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित केम्प्टी फॉल्स, मसूरी से लगभग 13 किमी दूर स्थित है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों के सबसे पसंदीदा स्थानों में से यह एक है। यहां के शांत व सुखदायक पोखरों में नौका विहार, मच्‍छीमारी और कैम्पिंग जैसी गतिविधियों का आनंद लिया जा सकता है। झरनों के बीच एक ऐसी ट्रेकिंग सैर उपलब्ध है जो आपको पारदर्शी नदियों और हरे भरे जंगलों के दर्शन कराती है। यह माल्‍सी हिरण पार्क, ज्वाला देवी मंदिर और मसूरी के अन्य प्रमुख आकर्षणों की ओर जाता है। यहां जाते समय अपना कैमरा ले जाना न भूलें। नीचे की ओर बहने के बाद गिरता पानी यमुना जलप्रपात से जा मिलता है। केम्प्टी फॉल की स्थापना वर्ष 1830 के दशक में एक ब्रिटिश अधिकारी ने चाय पार्टियों के आयोजन के लिए की थी।

केम्प्टी फॉल

कैमिल्‍स बैैक रोड

कैमिल्‍स बैैक रोड 3 किमी लंबा एक विस्‍तार है जिसका नाम ऊंट की कूबड़ के आकार की चट्टानों के एक प्राकृतिक समूह के कारण है। सड़क दो प्रमुख स्थानों को जोड़ती है-लाइब्रेरी पाइंट और कुलरी बाज़ार। सड़क से सटे ढलान पर बीच 19वीं सदी पुराना एक औपनिवेशिक कब्रिस्तान है। यह सड़क पथरीली पहाड़ियों और हरे भरे जंगल से होकर गुज़रती है और शांत प्राकृतिक सैर के लिए एक आदर्श स्थान है। यह सूर्योदय और सूर्यास्त के मनोरम दृश्‍य भी प्रदान करती है।

कैमिल्‍स बैैक रोड