मेंगलूरू की प्राचीन संरचनाओं में से एक मिलग्रेस गिरिजाघर का निर्माण 1600 में हुआ था तथा यह ऑवर लेडी ऑफ़ मिरेकल्स को समर्पित है। इस गिरिजाघर में शांति का अहसास होता है तथा इसकी उत्कृष्ट वास्तुकला एवं इसकी प्राचीनता आकर्षण का केंद्र है। इसका निर्माण गोवा के बिशप थॉमस डि कास्त्रो ने करवाया था। ऐसा माना जाता है कि इस गिरिजाघर के निर्माण के लिए बेडनोर की महारानी केलाडी चेन्नम्मा ने 17वीं सदी में भूमि दान दी थी। पर्यटक इस अनोखे गिरिजाघर को देखने जा सकते हैं तथा इसके शांत वातावरण में ध्यान लगा सकते हैं। वे संगमरमर से बनी इसकी अखंड वेदी की प्रशंसा कर सकते हैं, जिस पर सेंट ऑगस्टीन एवं सेंट मोनिका की उल्लेखनीय चित्रकारी की गई है। इसमें ऑवर लेडी की भी प्रतिमा बनी हुई है। अन्य आकर्षक जगहों में ईसा मसीह के छः प्रेरितों की प्रतिमाएं हैं, जो इसके स्तंभों पर बनी हुई हैं। ये देखने में रोम के सेंट पीटर्स बेसिलिका की भांति लगता है।

अन्य आकर्षण