लद्दाख महोत्सव हर साल सितंबर के महीने में लद्दाख के सभी क्षेत्रों में आयोजित किया जाता है। इस महोत्सव में इस क्षेत्र की जनजातियोंए संस्कृतियोंए प्रदर्शन कला और भोजन के बारे में जानने को मिलता है।  यह लगभग दो सप्ताह तक चलता है और लेह में एक शानदार परेड के साथ शुरू होता है।  जिसमें लद्दाख की सभी जनजातियों द्वारा नकाबपोश नृत्यए लोक गायन का प्रदर्शन किया जाता है।  रंग.बिरंगे कपड़े पहने टर्टुकए ड्रोकपसए दाह हनु के निवासियों के साथ दूसरे लोग अपने पारंपरिक परिधानों में मौजूद रहते हैं।  साथ ही पारंपरिक परेड करते हैं और परेड में मार्च करते हैं।  यहां वास्तव में फूलों के मुकुटए चांदी और नीलमणि वाले जेवरों को देखकर आप खुश हो जाएंगे। कई मठ और गाँव भी मस्ती में शामिल होते हैं क्योंकि वे नृत्य और नाटक से लेकर गायन और परेड तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। यह वार्षिक उत्सव राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत किया जाता है और उत्सव का एक महत्वपूर्ण समय होता है। एक ही स्थान पर लद्दाख की विविध संस्कृतियों का अनुभव करने के इच्छुक लोगों के लिए लद्दाख महोत्सव से बेहतर कोई अवसर नहीं हो सकता है।

अन्य आकर्षण