लद्दाख के सफर पर जाएं तो कुदरत का सबसे अलग नजारा देखने के लिए सुरू घाटी को देखना न भूलें। बर्फ से ढकी पहाड़ियों, प्राचीन नदियों से घिरी सुरम्य सुरू घाटी लद्दाख की सबसे खूबसूरत घाटी है। इस घाटी की सबसे खास चीज बरामदा के आकार की डिब्बीनुमा घाटियों का एक समूह है। कारगिल जिले में स्थित यह घाटी तुर्की और तिब्बती वास्तुकला का मिश्रण समेटे हुए है, जो यहां के विचित्र घरों को देखने से पता चलता है। यहां का सबसे आकर्षक कार्तसे खार है, जिसमें भगवान बुद्ध की 7वीं शताब्दी की एक प्रतिमा स्थापित है। यह प्रतिमा लगभग 7 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। पर्यटक यहां से रंगदूम भी जा सकते हैं, जहां एक सुंदर मठ है और दो छोटी बस्तियां हैं। पर्वतारोहण करने या भ्रमण पर जाने के इच्छुक लोगों के लिए पानीखार यहां बेस है। इस घाटी में जंगला मठ भी पास में स्थित है। यह खूबसूरत मठ देखने के लायक है। यहां अवश्य जाना चाहिए। सूरू घाटी की पहाड़ियों की खेती लद्दाख में सबसे अधिक होती है। इसके अलावा जोखिम से आनंद खोजने वाले साहसिक कुदरत प्रेमियों के लिए, नन कुन पर्वत की चोटी के अलावा अल्पाइन ढलानों और आकर्षक चोटियां दूर से ही दिखाई देती हैं।

अन्य आकर्षण