दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची सड़क पर मोटर कार की सैर का आनंद लेना हो तो आपको चांग ला पास की सैर करनी होगी। चांग ला में दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क है। चांग ला पर्वत मार्ग समुद्र तल से 17ए590 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।  यह मार्ग मशहूर पर्यटन स्थल प्राचीन पंगोंग झील का मुख्य मार्ग है।   यह मार्ग चांगथांग पठार का प्रवेश द्वार भी है। इस मार्ग को खानाबदोश चांगपा जनजाति का घर माना जाता है।  पर्यटक यहां पास के खूबसूरत गांव तांगत्से भी जा सकते हैंए लेकिन इस गांव का रास्ता सर्दियों के महीनों के दौरान यानी नवंबर से अप्रैल तक बहुत दुर्गम रहता है।  इस दर्रे के बारे में एक और अनोखी बात यह है कि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ;डीआरडीओद्ध द्वारा स्थापित दुनिया का सबसे ऊंचा रिसर्च स्टेशन भी यहीं स्थित है।  चांग ला मार्ग लेह से लगभग 75 किमी दूर है।

अन्य आकर्षण