सेंट मदर टेरेसा द्वारा स्थापित मिशनरीज ऑफ चैरिटी या मदर हाउस एक रोमन कैथोलिक धार्मिक स्थल है। इसके लगभग 4,500 सदस्य हैं, इन्हें 'सिस्टर्स' कहा जाता है। इनकी मदद से यह हाउस गरीबों को मुफ्त सेवा प्रदान करता है और बेघर बच्चों को शिक्षित करने के लिए स्कूलों के साथ-साथ एक सूप सेवा भी चलाता है। यह हाउस मदर टेरेसा का निवास स्थान था। इसमें अनुयायियों के लिए एक अलग से जगह बना दिया गया है, जिसमें जाकर वह मदर टेरेसा के प्रति अपना आदर व्यक्त कर सकते हैं। उनके काम की कई तस्वीरों और लेख और पुरस्कार के साथ उनकी कब्र भी यहीं पर मौजूद है। आप उनकी कुछ निजी चीजों जैसे साड़ी, बैग, सैंडल, एवं उनके कुछ लेख भी यहां देख सकते हैं। कहा जाता है कि यही वह स्थान है, जहां से मदर टेरेसा ने मानव जाति की सेवा शुरू की और यहीं पर उनकी मृत्यु भी हुई। उन्होंने जिस समुदाय का निर्माण किया वह अभी भी जरूरतमंदों को मदद कर रहा है।

अन्य आकर्षण