एडापल्ली क्षेत्र में स्थित, म्यूजियम ऑफ केरल हिस्ट्री, में जब आप प्रवेश करते हैं तो सबसे पहले नजर आती है ऋषि परशुराम की मूर्ति। जिनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने केरल राज्य को समुद्र से बाहर निकाला है। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं, आपको केरल के इतिहास के विभिन्न चरणों से संबंधित कई दिलचस्प प्रदर्शन दिखाई देते हैं। नवपाषाण से आधुनिक युग तक, विकास को बड़ी-बड़ी आकृतियों के माध्यम से दर्शाया गया है। संग्रहालय में तीन गैलरी हैं- म्यूजियम ऑफ केरल हिस्ट्री, गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट, और डऑल्स म्यूजियम। म्यूजियम ऑफ केरल हिस्ट्री सबसे पुराना है और 36 चित्रावलियों के माध्यम से केरल के इतिहास के बारे में बताता है। गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट में भारत के कुछ आधुनिक कलाकारों जैसे राजा रवि वर्मा, एमएफ हुसैन, एफ एन सूजा, रामकिंकर बैज आदि के द्वारा बनाईं लगभग 230 कृतियों का संग्रह है। डॉल्स म्यूजियम में लगभग 150 गुड़िया हैं जो भारत की संस्कृति व नृत्य परंपराओं को दर्शाती हैं। एक अविश्वसनीय कार्यक्रम है अंग्रेजी और मलयालम में होने वाला लाइव साउंड और लाइट शो, जिसे भूल कर भी आप देखने से चूक नहीं सकते हैं।

अन्य आकर्षण