देश में सबसे जीवंत और खुशी देने वाले एक सबसे प्राचीनतम किले से लेकर, चुनौतीपूर्ण ट्रैक तक, छोटा, पर हिमाचल प्रदेश में आकर्षक कांगड़ा ने, पहाड़ी शहरों के बीच अपने लिए एक खास जगह बनाई हुई है। कांगड़ा घाटी में बसा, धौलाधार और शिवालिक पर्वतमालाओं के बीच, कांगड़ा की सुंदरता अद्वितीय है और उसकी कलात्मक विरासत को और परिपूर्ण बनाने के लिए हैं इसके भव्य मंदिर और भीड़ भरे बाजारों का कोलाहल। अपने शानदार रंगों और बारीक काम के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध कांगड़ा पेंटिंग कला-प्रेमियों के लिए किसी सुखद अनुभूति से कम नहीं हैं। 

शहर में एक शक्तिपीठ, बृजेश्वरी मंदिर, (भक्ति मंदिर, जहां देवी शक्ति के शरीर के अंग गिरे थे) भी है, जिसमें पूरे साल बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं। कांगड़ा किला, जो हजारों वर्षों से भव्यता, आक्रमण और क्षेत्र में युद्ध का केंद्र बिंदु रहा है, यहां के प्रमुख आकर्षणों में से एक है।धर्मशाला से थोड़ी दूरी पर, ट्रैकिंग का एक केंद्र कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाला स्थल है।