वर्ष 1605 ई में बना 'बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस' पुराने गोवा में स्थित है। यहां पर सेंट फ्रांसिस जेवियर के अवशेषों को रखा गया है, जिस कारण यह पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। पुराने गोवा में स्थित बाकी चर्चों कि तरह ही यह चर्च भी यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में शामिल है। इसका बाह्य भाग काले ग्रेनाइट से निर्मित है, जो बारोक वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है और इस पर डोरिक, कोरिंथियन और इसके मिश्रित प्रभावों को देखा जा सकता है। इसके भीतर 30 फीट चौड़ा और 54 फीट ऊंचा एक ऑल्टर है, जिसके स्तंभ, यहां से 300 किमी दूर, वसई शहर के बेसाल्ट (भूरे चट्टान) नामक चट्टान के पत्थरों से बनाए गए हैं। यहां पर जीसस क्राइस्ट की बाल्यावस्था की मूर्ति स्थापित है, जिस पर सोने की परत चढ़ी हुई है। इसके ऊपर 'जेसुइट ऑर्डर' नामक केथोलिक सोसाईटी के संस्थापक 'सेंट इग्नाटियस लोयला' की मूर्ति है। इसके ऊपर आपको एक प्राचीन पदक दिखाई देगा जिस पर पवित्र त्रिमूर्ति (Holy Trinity) का चित्रण है। बेसिलिका के दक्षिणी छोर पर प्रार्थनालय है; जिसमें सेंट फ्रांसिस जेवियर के अवशेष सुरक्षित हैं।

अन्य आकर्षण