मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान की स्थापना वर्ष 1970 में हुई थी। यह योग और अन्य प्राचीन विज्ञानों का एक प्रमुख केंद्र है। यह संस्थान एक केंद्रीय एजेंसी के रूप में पूरे भारत में योग का प्रचार और विकास करती है। यहां योग अनुसंधान, योग चिकित्सा, योग प्रशिक्षण और योग शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। यह संस्थान 2 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें एक पुस्तकालय है, जहां योग और उससे संबंधित विषयों पर 9,000 से अधिक पुस्तकें संग्रहित की गई हैं। यहां एक शैक्षणिक खंड है, जहां कक्षाएं लगती हैं और अभ्यास होता है। इसके साथ-साथ यहां कॉन्फ्रेंस हॉल भी है जहां ऑडियो विजुअल सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह संस्थान आधुनिक प्रयोगशाला और बायोकेमिकल परीक्षण और अनुसंधान की सुविधा मुहैया करती है। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान आयुष मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

अन्य आकर्षण