दिल्ली में स्थित इस्कॉन मंदिर, पूरे देश में फैले मंदिरों में से यह अपनी तरह का एकलौता मंदिर है जो वास्तुशिल्प कला का एक उत्तम उदाहरण है।। भगवान कृष्ण को समर्पित यह मंदिर, कृष्णा चेतना की इंटरनेशनल सोसायटी से संबद्धित है। यह मंदिर अपने भव्य वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है और दूर-दूर से भक्तगण इसे देखने के लिये आते हैं। इसकी आंतरिक दीवारों को रूसी कलाकारों ने कई मनमोहक दृश्यों से सजाया गया है, जो भगवान कृष्ण, देवी राधा, भगवान राम और देवी सीता के जीवन के प्रसंगों को प्रदर्शित करती हैं। मंदिर का मुख्य आकर्षण इसका प्रार्थना कक्ष और संग्रहालय है। यहां पर भगवान कृष्ण, देवी राधा और अन्य देवताओं की अति सुंदर मूर्तियां स्थापित की गई हैं, जिन्हें देखकर आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे। यह संग्रहालय अपने मल्टीमीडिया शो के लिए जाना जाता है, जो आगंतुकों को रामायण और महाभारत की कहानियों को समझने में मदद करता है। ये कृष्ण संप्रदाय के दर्शन, विचारों और प्रथाओं से आगंतुकों को परिचित कराने में सहायता करते हैं। इस मंदिर की स्थापना सन् 1988 में भगवद् गीता की शिक्षाओं को फैलाने के उद्देश्य से की गई थी।

अन्य आकर्षण