चित्रकूट को लकड़ी के हस्तशिल्प के लिए जाना जाता है, जो कि शीशम, दूधी और साल पर नक्काशी कर के बनाया जाता है । छोटे मंदिर, देव मूर्तियाँ, खिलौने, गुड़िया और हाथी कुछ लोकप्रिय चीजें हैं जिन्हें आप यहाँ खरीद सकते हैं, साथ ही शादियों के लिए नक्काशीदार स्टूल, देवी-देवताओं के लिए पंखे और छोटे बर्तन भी इनमें शामिल हैं। अन्य वस्तुओं में देवताओं के नक्काशीदार फ़लक हैं, जो एक मीटर लम्बे डंडे से जुड़े होते हैं। इन फलकों को ‘कावड़’ के नाम से जाना जाता है , और भक्तों द्वारा इन्हें भगवान मुरुगन या कार्तिकेय को अपनी मन्नत पूरी करने के लिए अर्पित किया जाता है। चित्रकूट में घरेलू सामान जैसे मूसल, सब्ज़ी काटने के यंत्र इत्यादि भी काफी लोकप्रिय हैं।

इन कारीगरों के पास एक अद्वितीय कौशल होता है जिससे वे लकड़ी के एक साधारण टुकड़े में जादू भर देते हैं। वे सुन्दर मेहराबों व बेलों के रूपांकनों को फर्नीचर में उकेरते हैं, तथा उनमें से प्रत्येक टुकड़ा असाधारण और अद्वितीय होता है। कभी-कभी यहाँ आबनूस से बने फर्नीचर में पत्थर भी जड़े जाते हैं जो विभिन्न तत्वों का एक आश्चर्यजनक संयोजन प्रस्तुत करता है।

चित्रकूट में कई घरों में के सामने के दरवाजों पर विस्तृत नक्काशी से युक्त लकड़ी से बने होते हैं, क्योंकि उन्हें घर की पवित्र सीमा माना जाता है। इन दरवाजों पर पौराणिक हंस, पद्म कमल, पूर्णकुंभ, कामधेनु और फूल उकेरे जाते हैं।

लकड़ी की नक्काशी की वास्तविक प्रक्रिया काफी व्यापक है, जहां लकड़ी के हर टुकड़े को एक बड़े टुकड़े से काट कर अलग कर दिया जाता है और फिर उस में से सारी नमी को बाहर निकालने के लिए उसे गर्म किया जाता है। वांछित खिलौने की रूपरेखा एक छोटे टुकड़े पर बनाई जाती है, और फिर एक हथौड़े और छेनी द्वारा उसे आकार दिया जाता है। फिर इसे एक रंदे से चिकना किया जाता है और चमकीले रंगों में चित्रित किया जाता है। वस्तु के साथ एक की लाख छड़ी रखी जाती है और इसे एक सतह पर घुमाया जाता है, और रंग करने के लिए इस पर तेल का लेपन किया जाता है। कभी-कभी कैक्टस की पत्तियों को भी इन्हें चमकाने के लिए उपयोग किया जाता है। खिलौने के प्रत्येक टुकड़े को अलग से बनाया जाता है और फिर एक चिपकने वाली गोंद से इन्हें मुख्य खिलौने में जोड़ दिया जाता है।

बड़ी वस्तुओं के लिए मशीनरी का उपयोग करके लाख का काम किया जा सकता है लेकिन छोटी वस्तुओं के लिए कारीगर अपने हाथों का ही उपयोग करना पसंद करते हैं।