60 एकड़ में फैले, विधान सौधा को बेंगलुरु का प्रसिद्ध लैन्ड्मार्क माना जाता है, जिसमें सचिवालय और राज्य विधानमंडल स्थित हैं। यह आलीशान सफेद इमारत मैसूर की नवीन द्रविड़ वास्तुकला में बनाई गई है, जिसके विभिन्न तत्वों में इंडो सरैसेनिक और द्रविड़ियन प्रभाव है। पांच वर्षों में 1951 ई. और 1956 ई. के बीच इसका निर्माण पूरा हुआ। देश के सबसे बड़े विधान भवन की परिकल्पना कर्नाटक के तत्कालीन मुख्यमंत्री केंगल हनुमंथैया ने की थी। विधान सौधा में 300 कमरे हैं, जिनका उपयोग राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा किया जाता है। यह भव्य संरचना 46 मीटर ऊंची है, जो इसे शहर की सबसे शानदार इमारतों में से एक बनाती है। विधान सौधा का निर्माण पूरी तरह से ग्रेनाइट और पोर्फिरी से किया गया है। इसके चारों कोनों पर चार गुंबद हैं। भवन का प्रवेश द्वार भारत के राष्ट्रीय चिह्न से सुशोभित है। इमारत के चारों ओर प्रवेश मार्ग है। आगंतुकों को भवन के अंदर प्रवेश करने से पूर्व अनुमति लेना आवश्यक है। विधान सौधा को घूमने का सबसे अच्छा समय रविवार और सार्वजनिक अवकाशों पर है, जब शाम 6 बजे से रात 8.30 बजे तक यह सुंदर रोशनी में नहाया लगता है।

अन्य आकर्षण