अंतर्राष्ट्रीय रूप से वनस्पति कलाकृतियों और पौधों के संरक्षण केंद्र के रूप में प्रसिद्ध, लाल बाग राज्य के सबसे सुंदर उद्यानों में से एक है। 240 एकड़ में फैला, यह पार्क अपने लोकप्रिय ग्लास हाउस के साथ बड़ी संख्या में आगंतुकों को आकर्षित करता है। यहां 1,854 पौधों की विभिन्न प्रजातियां मिल जाती हैं। ग्लास हाउस में गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन होता है। लाल बाग कभी मैसूर के सुल्तान हैदर अली का निजी उद्यान हुआ करता था। प्रारंभ में लाल बाग मुगल शैली में 40 एकड़ क्षेत्र में निर्मित किया गया था। अंग्रेजों ने पार्क के मूल स्वरुप को बदल दिया और इसे वर्तमान स्वरूप दिया। पार्क की एक यात्रा पर्यटकों के लिए एक दिलचस्प अनुभव है।

अन्य आकर्षण