पृष्ठभूमि में राजसी ज़ंस्कर श्रृंखला के साथ, वर्ल्ड हैरिटेज साइट ऑफ ऑफ फ्लावर्स (फूलों का विश्व विरासत स्थल) लगभग 11,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। एक कलाकार के कैनवस से मिलती-जुलती घाटी एक रंगीन समां प्रस्तुत करती है। हर तरफ एक रंगीन छटा मानो बिखरी दिखाई देती है। साध ही हैं बर्फीली पर्वत चोटियों और सफेद हिमनद। यह हिमालय पर्वतमाला, ज़ंस्कर और पश्चिमी और पूर्वी हिमालय के परिणमन बिंदु के बीच स्थित है और पुष्पावती धारा द्वारा निर्मित है। अगस्त और सितंबर में, घाटी एकदम खिल जाती है जब हजारों फूल पूर्ण खिलते हैं। फर्न की लोकप्रिय प्रजातियों के अलावा, फर्न, बौना आईरिस,छोटा बुरुंश,लार्कस्पूर, बसंती गुलाब, नीले पोस्ता, और हजारों झाड़ियां, ऑर्किड और पौधे भी यहां की सुंदरता बढ़ाते हैं। फ्रैंक स्माइथ जो एक अंग्रेजी पर्वतारोही था, उसने 1931 में इस खूबसूरत जगह की खोज उस वक्त की थी जब वह माउंट कामेट का एक अभियान पूरा करने के बाद लौट रहा था। इस अलौकिक जगह तक पहुंचने के लिए एक लोकप्रिय मार्ग से यात्रियों को गुजरना होता है, जो अपने साथ अद्भुत परिदृश्यों को समेटे, यात्रियों को मंत्रमुग्ध करता है। मार्ग में उन्हें दुर्लभ और विदेशी हिमालयी वनस्पतियों को देखने का मौका मिलता है। लंबी यात्रा करने वाले उत्साही लोगों के लिए, कुछ कठिन रास्तों में मिलने वाले आसपास बहते झरने, और फूलों भरे मैदानों के कई दृश्य उन्हें रास्तों की दुर्गम चढ़ाई को भुलाने में मदद करते हैं। 

अन्य आकर्षण