जलगांव के जैन हिल्स में स्थित, गांधी तीर्थ एक 65,000 वर्ग फुट में फैला परिसर है जिसमें कई अनुसंधान केन्द्र और महात्मा गांधी के जीवन से संबंधित संग्रहालय शामिल हैं। आम के एक बाग और इसके सुंदर मार्गों के बीच बने इस परिसर का भूदृश्य बहुत अनोखा बना हुआ है। यह विशाल गार्डन जो 300 एकड़ में फैले हुआ है, अपको शहर की हलचल से दूर जाने का मौका देता है। यहां आने वाले लोग यहीं बने आवासीय परिसर में रहने के लिये कमरा भी ले सकते हैं। यह संस्थान एक अत्याधुनिक 'गांधी जी की खोज' संग्रहालय का घर है। इसमें पर्यटकों के लिए विभिन्न इंटरैक्टिव मल्टीमीडिया प्रेजेंटेशन्स भी हैं जिनसे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के साथ-साथ हमारे राष्ट्रपिता के सिद्धांतों और उनके जीवन के बारे में जानकारी मिल सकती है। गांधी तीर्थ, जी.आई.आर.आई, यानी गांधी इंटरनेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट, का भी घर है। यह संस्थान की शैक्षिक शाखा है, जो गांधी अध्ययन में डिग्री, और प्रमाण पत्र प्रदान करती है और विश्व स्तरीय अनुसंधान की सुविधा भी देती है। यह परिसर गांधी जी पर चर्चा करने वालों (थिंक-टैंक) का घर है, जिसका उद्देश्य गांधी जी के सिद्धांतों को वर्तमान की नीतियों, राजनीतिक चुनौतियों और दृष्टिकोणों के साथ मिलाना है। गांधीजी द्वारा और उनपर लिखे कई लेखों का एक संग्रह भी इस परिसर का एक हिस्सा है। यहां 'गांधीनोमिक्स' नामक एक पहल भी शुरू की गई है, जो गांधीवादी विचारधारा के आधार पर ग्रामीण विकास और आउटरीच कार्यक्रम बनाने की दिशा में काम करती है। इस परिसर में कुछ रोमांचक तकनीकी विशेषताओं लिये ऐसे खंड भी शामिल हैं जो टच स्क्रीन, बायोस्कोप, डिजिटल किताबें, 3-डी मैपिंग और एनीमेशन से लैस हैं। यहाँ गांधी जी की एक सजीव सी दिखने वाली प्रतिमा भी है, जो असल में घूमती है। यह संग्रहालय के 2.5 घंटे के निर्देशित दौरा (गाइडेड टूर) का हिस्सा है जिसका पर्यटक आनंद ले सकते हैं।

Other Attractions in Aurangabad