माउंट हैरियट पोर्ट ब्लेयर से सड़क मार्ग द्वारा 55 किमी और नाव से 15 किमी की दूरी पर स्थित है। ब्रिटिश राज में यह मुख्य आयुक्त का ग्रीष्मकालीन मुख्यालय हुआ करता था। दक्षिण अंडमान में सबसे ऊंची चोटी ;365 मीटरद्ध के साथए यहां से पास के द्वीपों और समुद्र का बेहतरीन नज़ारा दिखता है। यह पार्क 42ण्62 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें नाना प्रकार की वनस्पति और जीव.जंतु पाए जाते हैंए जिसमें अंडमान के पेड़ए सुंडा टीलेए निकोबार मेगापोडए निकोबार पाराकीटए अंडमान के काले कठफोड़वाए ब्लैक.नेप्ड टर्न आदि पक्षी शामिल हैं।

इसके अलावा आप यहां किंग कोबराए ग्रीन सी और ओलिव रिडले कछुएए अंडमान कोबराए रॉबर केकड़ाए खारे पानी में रहने वाले मगरमच्छए कछुए और जंगली सुअर देख सकते हैं। नेशनल पार्क का पूरा क्षेत्र दक्षिण अंडमान के पूर्वी हिस्से में पहाड़ी श्रृंखलाओं का एक समूह बनाता है। इस पार्क का नाम वर्ष 1862 से 1864 तक पोर्ट ब्लेयर के कारागार अधीक्षक रहे व्यक्ति की पत्नी के नाम पर रखा गया थाय इन्होंने ही इस जगह की खोज की थी।

अन्य आकर्षण