मैंग्रोव के पेड़ और झाड़ियां दलदलों में उगती हैं और खारे पानी का वातावरण इसके अनुकूल होता है। अंडमान में ये काफी मात्रा में पाई जाती हैं। अंडमान में धानी नाला मैंग्रोव नेचर वॉकए मध्य अंडमान के रंगत द्वीप से लगभग 20 किमी की दूरी पर स्थित है। यह एक लंबा लकड़ी से निर्मित रास्ता हैए जो मैंग्रोव की खाड़ियों के बीच से होकर गुज़रता हैए ताकि पर्यटक यहां की प्रकृति की जैव विविधता का आनंद ले सकें। यह मार्ग अंततः एक सुंदर लंबे समुद्र तट की ओर जाता हैए जिसे धानी नाला बीच कहा जाता है। यह बीच कछुए विशेष रूप से ओलिव रिडले कछुओं के प्राकृतिक आवास के लिए प्रसिद्ध है। रंगत से लगभग 8 किमी दूर स्थित श्येरताश् भी ईको टूरिज्म के लिए बहुत अच्छी जगह हैए जहां शानदार मैंग्रोव की खाड़ियां मौजूद हैं।

मैंग्रोव के बारे में जागरूकता फैलाने के लिएए पर्यावरण और वन विभाग ने श्मैंग्रोव इंटरप्रिटेशन सेंटरश् की स्थापना की हैए जिसमें इन द्वीपों पर पाए जाने वाले मैंग्रोव की विभिन्न प्रजातियों को दर्शाते हुए आकर्षक डिस्प्ले पैनल हैं। मैंग्रोव और आस.पास के जंगलों के मनोरम दृश्य के लिए यहां श्मैंग्रोव व्यू वॉचटावरश् की भी स्थापना की गई है।

अन्य आकर्षण