पोर्ट ब्लेयर से लगभग 29 किमी पश्चिम में स्थितए प्रसिद्ध वंडूर बीचए अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। 281ण्5 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में फैलेए इस मरीन पार्क में खुले समुद्री तटए खाड़ियां और 15 छोटे और बड़े द्वीप हैं। पर्यटक यहां कांच के तलों वाली नावों से पानी के नीचे दुर्लभ कोरल और समुद्री जीवन देख सकते हैंय स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग भी यहां कर सकते हैं। यहां पर कई नाविक हैंए जो वंडूर से महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क तक ले जाते हैं और आपको गाइड भी करते रहते हैं।

इस यात्रा में पर्यटक जॉली बुय आइलैंड या रेड स्किन द्वीप में ढाई घंटे से तीन घंटे बिता सकते हैं। इस समुद्री राष्ट्रीय उद्यान में जाने से पहले अपने साथ लंच और पेयजल अवश्य ले जाएं। यह पार्क समुद्री जीवों विशेषकर समुद्री कछुए और कोरल के संरक्षण के लिए बनाया गया था।

अन्य आकर्षण