बर्ड वॉचिंग

बारातांग के पास मौजूद पैरट द्वीपए अपने स्थानिक पक्षियों के लिए प्रसिद्ध हैय यहां विभिन्न प्रकार के तोते की प्रजातियां पाई जाती हैं। स्थानिक पक्षियों की कुछ तीस प्रजातियों का अब तक पता लगाया गया है। अगर आप असंख्य पक्षियों के झुंड को देखना चाहते हैं तो बारातांग द्वीप से पैरट द्वीप पर शाम के वक्त जाना सबसे बेहतर होगा।

बर्ड वॉचिंग

पैरासेलिंग

रोमांच प्रेमियों और ऐडवेन्चर पसंद लोगों के लिएए पैरासेलिंग एक शानदार अनुभव है। मोटरबोट के पीछे खुद को पैराशूट के ज़रिए बांध लेनाए और जैसे.जैसे बोट आगे बढ़ेए पंछी की तरह हवा में गोते लगानाए वाकई अपने आप में एक ज़बरदस्त अनुभव है।

पैरासेलिंग

गहरे समुद्र में मछलियां पकड़ना

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के गहरे समुद्रों में आप मछली पकड़ने का लुत्फ उठा सकते हैंय विशेषकर रिची द्वीपसमूह में हैवलॉक द्वीप के तटों के आस.पास। यहां पर आपको कई मछलियां मिल जाएंगीए जिनकी लंबाई 3 मीटर से अधिक हो सकती है। यहां पर मिलने वाली कुछ मछलियों में ब्लैक मार्लिनए ब्लू मार्लिनए डोरैडो और डॉगटोथ ट्यूना लोकप्रिय हैं। इसके अलावाए यहां मछली पकड़ने वाले समुदायों के नियमों के मुताबिक मछलियों को पकड़कर छोड़ दिया जाता हैए जिससे आगंतुकों को मछली पकड़ने के कौशल के परीक्षण के साथ.साथ जलीय जीवों को संरक्षित करने में मदद मिलती है।

गहरे समुद्र में मछलियां पकड़ना

सी वॉकिंग

नॉर्थ बे बीच मेंए आप समुद्र के नीचे चल सकते हैं और प्रसिद्ध ऑक्टोपस गार्डन की यात्रा कर सकते हैं। मछलीए कोरल रीफ और विभिन्न समुद्री जीवों का ऐसा रंगीन जमघट आपने पहले कभी नहीं देखा होगाए जिन्हें आप अपने आस.पास तैरते देख पाएंगे। नॉर्थ बे बीच और हैवलॉक द्वीप के समुद्र तल पर चलते हुए पानी के नीचे के समुद्री जीवन का निरीक्षण करने के लिएए ये सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। जो लोग डाइविंग नहीं जानते हैंए उनके लिए यह समुद्री जीवन को इतने करीब से देखना सबसे अच्छी गतिविधि है।

सी वॉकिंग

हैवलॉक द्वीप पर जैव.संदीप्ति

यह एक असाधारण अनुभव हैए जहां आप नाव से पानी में चमकती रोशनी देख सकते हैंए जो कुछ आकाश में सितारों जैसी दिखाई देती है। समुद्र में मौजूद फाइटोप्लैंक्टन की उपस्थिति के कारण यह पानी चमकता है। इस अद्भुत दृश्य को केवल अमावस की रात में ही देखा जा सकता है।

हैवलॉक द्वीप पर जैव.संदीप्ति

बनाना बोट की सवारी

यह नाव अपने नाम की ही तरह केले के आकार की होती हैए जो लंबी और संकीर्ण होती है और एक बार में लगभग छह लोग इस पर सवारी कर सकते हैं। नाव को तेज़ चलाने के लिए इसे स्पीड बोट के पीछे बांधा जाता है और विश्वास कीजिए यह सवारी किसी रोमांचक गतिविधि से कम नहीं है।

बनाना बोट की सवारी

नेचर वॉक

वांडूर में लगाए गए रबड़ के बागानों के बीच सैर करना एक बेहतरीन अनुभव हो सकता है। बागानों के टूर में कच्चे रबड़ को रबड़ शीट में बदलने की प्रक्रिया भी बताई जाती है और जिस कारण यह एक दिलचस्प और शैक्षिक टूर भी बन जाता है।

नेचर वॉक

खरीदारीरू

अंडमान के बाजार समुद्री खजाने से से भरे हुए हैं। समुद्री कौड़ियों से लेकर घर के सजावटी समान तकए सी शेल को हर प्रोडक्ट में कल्पनाशील तरीके से आकार दिया जाता है। समुद्री उत्पादों को खरीदने के लिए सबसे अच्छे बाजार यहां के समुद्री तटों पर स्थित हैं। यहां पर स्थित श्सागरिका कॉटेज इंडस्ट्रीज एम्पोरियमश् सरकार द्वारा संचालित हैए जहां मदर पर्लए सी शैलए नारियल के खोल और स्थानीय लकड़ी के उत्पादों से बनी कलाकृतियों की श्रृंखला प्रदर्शित की जाती है। यहां पर निकोबारी डिब्बेए फर्शए तालिकाओंए फर्नीचर आदि के लिए ताड़ के मटके भी बिक्री के लिए मौजूद हैं। एबरडीन बाजारए जंगलीघाट और बथुबस्ती के बाजार स्थानीय द्वीप वासियों के साथ बातचीत करनेए द्वीपीय जीवन समझने और घर वापसी के लिए स्मृति चिन्ह खरीदने आदि की एक शानदार जगह है।

खरीदारीरू

ट्रेकिंगरू

ट्रेकर्स वाकई अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को पसंद करेंगे क्योंकि यहां उनके लिए बहुत कुछ है। माउंट हैरियट से मधुबन तक का रास्ता एक ऐसा भव्य मार्ग हैए जहां पर आप ट्रेकिंग करते.करते सुंदर वनस्पतियों और जीवों को भी देखा सकते हैं। पर्यटक बम्बोफ्लैट से माउंट हैरियट तकए सदाबहार जंगलों से गुज़रते हुए ट्रैकिंग कर सकते हैं। यहां के अन्य लोकप्रिय ट्रेकिंग मार्ग डिगलीपुर मेंए उत्तर अंडमान से कालीपुर से सदल पीक तक हैं।

ट्रेकिंगरू

सी प्लेन की सवारी

पोर्ट ब्लेयर से हैवलॉक द्वीप तक सी.प्लेन की सवारी एक रोमांचकारी अनुभव हैय इस सवारी में लगभग 25 मिनट लगते हैं। एक ही समय में पानी के माध्यम से उड़ान भरना और नौकायनए एक प्राणपोषक अनुभव है और इन द्वीपों पर आपको यह यात्रा अवश्य करनी चाहिए।

सी प्लेन की सवारी

स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंगरू

स्कूबा डाइविंगए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर बड़ी तादाद में की जाती है। डाइविंग के लिए सबसे बेहतरीन समय दिसंबर से अप्रैल के बीच का होता है। आप नॉर्थ बेए कार्बिन कोवए चिडिया टापूए हैवलॉकए जॉली बॉयए रेडस्किन द्वीप तथा रॉस और स्मिथ द्वीप पर स्नोर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग करके कोरल रीफ के दुर्लभ दृश्य देख सकते हैं और समुद्री जीवन का आनंद ले सकते हैं। इन द्वीपों के आस.पास स्थित तटीय बेल्ट दुनिया के उन इकोसिस्टम में से एक हैए जहां कोरल रीफ का विशाल भंडार मौजूद है। इस क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा अभी भी मानवीय गतिविधियों से अछूता है। यहां के कई द्वीप कोरल रीफ से घिरे हैंए कई तो सौ मीटर तक चौड़े हैं और कई लैगून की शक्ल में समंदर से अलग हो गए हैं। सिंक द्वीप उन स्थानों मे से एक है जहां दुनिया की सबसे अच्छे डाइविंग होती है। यहां का साफ और पन्ना के रंग जैसा पानी 80 फिट तक की दृश्यता प्रदान करता है। यहां आप गहरा गोता मारकर विभिन्न प्रकार के समुद्री जीवन को देख सकते हैंए यहां आप काले मूंगे को भी देख सकते हैंए और यह अनुभवी गोताखोर के लिए एकदम आदर्श जगह है। वे लोग जो गोताखोरी नहीं जानतेए उनके लिए यहां ऐसे प्रशिक्षक भी हैंए जो उनकी मदद कर सकते हैं।

स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंगरू

पारदर्शी ग्लास के तल वाली नाव की सवारी

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के समुद्री जीवन को देखना वाकई किसी जादुई दृश्य से कम नहीं है। यह कुछ.कुछ किसी खूबसूरत जलीय खेल के मैदान जैसा लगता है। एक ऐसी नाव में सवारी करना जिसके तलवे पर कांच लगा हो और जिससे यात्री अंडमान के समुद्री जीवन की सुंदरता को निहार सकते होंए वो भी बिना किसी परेशानी केए वाकई एक अलग अनुभव है। यह अनुभवए रीफ की शानदार दुनिया और पोर्ट ब्लेयर के समुद्री जीवन को देखने का एक बेहतरीन ज़रिया है।

पारदर्शी ग्लास के तल वाली नाव की सवारी