वस्त्रों का यह संग्रहालय न केवल देश में अपितु विश्व में महक्रवपूर्ण एवं प्रमुख संग्रहालय है। वस्त्रों के कैलिको संग्रहालय में देश भर के विभिन्न क्षेत्रों एवं अलग-अलग काल में बने कपड़ों का भव्य संग्रह दर्शाया गया है। इस प्रकार का संग्रहालय बनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य देश की वस्त्र विरासत के प्रति जागरूकता जगाना, उसका संरक्षण तथा सशक्तीकरण करना है। यह संग्रहालय साराभाई फाउंडेशन के परिसर में स्थित है। श्रीमती सरलादेवी साराभाई एवं श्री अम्बालाल साराभाई ने शाहीबाग में इसका निर्माण 1959 में आरंभ करवाया था। यह संग्रहालय डॉ आनंद कुमारास्वामी से प्रभावित था तथा इसे कैलिको के एक विशाल कारखाने में स्थापित किया गया था। वर्तमान में जहां यह संग्रहालय स्थित है उस जगह पर इसे 1983 में स्थानांतरित किया गया था। संग्रहालय की दीर्घाएं बुधवार एवं सार्वजनिक अवकाश के अलावा सप्ताह के सभी दिन खुली रहती हैं। गाइडिड टूर सवेरे 10ः30 बजे आरंभ होकर दोपहर 1ः00 बजे समाप्त होता है। यहां पर प्रवेश निःशुल्क होता है तथा 10ः15 से 10ः30 के बीच प्रवेश कर सकते हैं।

अन्य आकर्षण