मुख पृष्ठ
     
 

छत्रपति‍ शि‍वाजी टर्मि‍नस


मुंबई शहर,
महाराष्ट्र राज्य

संक्षि‍प्त वि‍वरण

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई में है और पहले विक्टोरिया टर्मिनस के नाम से जाना जाता था, यह भारत में विक्टोरियन गोथिक पुनर्जागरण स्थापत्य और भारतीय पारंपरिक स्‍थापत्य के मिश्रण का उत्कृष्ट नमूना है. यह भवन अंग्रेज वास्तुविद् एफ़. डब्ल्यू. स्टीवेंस के द्वारा डिज़ाइन किया है, यह गोथिक शहर और भारत के प्रमुख व्यावसायिक स्थान के रूप में मुंबई की पहचान बन गया है. 1878 में प्रारंभ होकर दस वर्षों में बना यह टर्मिनस उत्तर मध्य युगीन इतावली मॉडल पर आधारित हाई विक्टोरियन गोथिक डिज़ाइन के अनुसार बना है. इसके पत्थर का विशेष गुंबद, बुर्ज, पॉइंटेड मेहराब, और उत्केंद्रीय ग्राउंड प्लान पारंपरिक भारतीय महल स्थापत्य के निकट है. यह दो संस्कृतियों के संगम का उत्कृष्ट उदाहरण है, इसके लिए अंग्रेज वास्तुविद् के साथ भारतीय शिल्पकारों ने काम किया और मुंबई की एक नई विशिष्ट शैली गढ़ी गई.

अभिलेख की प्रामाणिकता

मापदंड (ii): मुंबई (पहले बंबई) का छत्रपति शिवाजी टर्मिनस विक्टोरियन गोथिक पुनर्जागरण स्थापत्य और भारतीय पारंपरिक भवनों के एक दूसरे पर प्रभावों को दर्शाता है. यह ब्रिटिश राष्ट्रमंडल में भारतीय उपमहाद्वीप पर एक व्यावसायिक स्थल के रूप में मुंबई की पहचान बन गया.

मापदंड (iv): छ‍त्रपति शिवाजी टर्मिनस 19 वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में ब्रिटिश राष्ट्रमंडल में रेलवे स्थापत्य का श्रेष्ठ उदाहरण है, यह विक्टोरियन गोथिक पुनर्जागरण और पारंपरिक भारतीय शिल्प की विशेषताओं के साथ इसकी उन्नत संरचना और तकनीकी समाधानों को प्रकट करता है.

 

 

सौजन्य: http://whc.unesco.org/en/statesparties/in (छवियों और सामग्री के लिए)
 

छवियाँ
वॉलपेपर
- विज्ञापन
  - मुद्रित विज्ञापन
  - इंटरनेट
वीडियोज़
  चाँदनी में ताज,   भारतीय हिमालय और कई   अद्‍भुत चित्र एवं   वीडियोज़ ...
  भव्य ताज

  सूचना पत्र के लिए साइन अप करें
यात्रियों के लिए उपकरण
- मुद्रा
  - कैल्क्यूलेटर
- कैलेंडर
  - त्‍योहार
  - छुट्टियाँ
मानचित्र
फ़ोन कोड
यात्रियों के लिए युक्तियाँ
मौसम
मदद डेस्क
बैगेज नियम
सीमा शुल्क नियम
सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क
नियम
वीज़ा जानकारी
भारतीय दूतावास
विदेशी मिशन -
भारत में
भारतीय पर्यटन कार्यालय -
विदेश में
भारतीय पर्यटन कार्यालय -
भारत में
समाचार कक्ष
आलेख
संग्रह
(c) पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार 2004 webmaster@incredibleindia.org